PATNA CITY : मेहंदीगंज थानाक्षेत्र के मेहंदीगंज मोहल्ले का है, जहां बीते देर रात बाइक सवार अपराधियों ने भाजपा नेता नवल किशोर साहनी के घर ...
PATNA CITY : मेहंदीगंज थानाक्षेत्र के मेहंदीगंज मोहल्ले का है, जहां बीते देर रात बाइक सवार अपराधियों ने भाजपा नेता नवल किशोर साहनी के घर पर फायरिंग कर दहशत फैला दी, हालांकि फायरिंग की इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। भाजपा नेता द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद से भाजपा नेता के घर में दहशत का माहौल कायम है। पूरे मामले से एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को भी अवगत करा दिया गया है। घटना के संबंध में पूछे जाने पर भाजपा के जिला संगठन मंत्री नवल किशोर साहनी ने बताया कि बीते देर रात बाइक सवार दो अपराधियों द्वारा घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया, उन्होंने बताया कि फायरिंग की आवाज पर जब वह अपने घर से बाहर निकले तो बाइक सवार अपराधी मौके से फरार होने में सफल हो गए। भाजपा नेता का कहना था कि उनकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं है। पूरे मामले पर पूछे जाने पर मेहंदीगंज थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस जांच के क्रम में घटनास्थल से कोई भी संदेहास्पद सामान और खोखा बरामद नहीं हुआ है। थानाध्यक्ष ने जल्द ही पूरे मामले का उद्वेदन कर लिए जाने का भी भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी को लेकर आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी है।




