Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


विद्युत पोल गाड़े जाने का विरोध करने पर गोलीबारी और मारपीट

  PATNA : खुसरूपुर थाना क्षेत्र के हरदास बीघा गांव में खेत में विद्युत पोल गाड़े जाने का विरोध करने पर पड़ोसी ने अपने बगल के पड़ोसी पर जानले...

 


PATNA :
खुसरूपुर थाना क्षेत्र के हरदास बीघा गांव में खेत में विद्युत पोल गाड़े जाने का विरोध करने पर पड़ोसी ने अपने बगल के पड़ोसी पर जानलेवा हमला बोल दिया। इस दौरान पड़ोसी ने अपने बगल के पड़ोसी के परिवार के सदस्यों के साथ जहाँ जमकर मारपीट की वही गोलीबारी कर इलाके में दहशत फैला दी। गोलीबारी और मारपीट की इस घटना में पंकज यादव और उनकी भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए खुसरूपुर पीएससी में भर्ती कराया गया, जहां पैर में गोली लगे पंकज यादव को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज को लेकर पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि हरदास बिघा निवासी राजीव कुमार अपने पड़ोसी पंकज यादव के खेत में विद्युत पोल गडवा रहा था, जिसका पंकज के परिवार के सदस्यों ने विरोध किया, बस इसी बात से गुस्साए राजीव कुमार और उसके समर्थकों ने पंकज यादव के परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला बोल दिया, इस दौरान पंकज यादव के परिवार के सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की गई, साथ ही पंकज को भी गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित परिवार में पूरे मामले से पुलिस को अवगत करा दिया है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now