Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


महाशिवरात्रि के मौके पर राजधानी पटना के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

PATNA CITY :    महाशिवरात्रि के मौके पर राजधानी पटना के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। श्रद्धालु पूरी आस्था औ...


PATNA CITY : 
 महाशिवरात्रि के मौके पर राजधानी पटना के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। श्रद्धालु पूरी आस्था और विश्वास के साथ भगवान भोले शंकर को जलाभिषेक कर अपने और अपने परिवार के लिए मंगलकामनाएं कर रहे हैं। खुसरूपुर स्थित ऐतिहासिक बैकटपुर मंदिर में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का ताता लगा है, जो देर रात तक जारी रहेगा। श्रद्धालु पुरी निष्ठा और विश्वास के साथ कतारबद्ध होकर भगवान भोले शंकर को जलाभिषेक कर रहे है।

भीड़ नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह चौकस नजर आ रही है। इस ऐतिहासिक मंदिर को लेकर श्रद्धालुओं में इस बात का अटूट भरोसा है कि सच्चे हृदय से मांगी गई भक्तों की सभी मनोकामनाएं भगवान भोले शंकर पूरी कर पर है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now