Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


रंग लगाने के विवाद में मारपीट, ईंट लगने से घायल अधेड़ की मौत

पटना सिटी:  मेहंदीगंज थानाक्षेत्र के मंसाराम अखाड़ा मोहल्ले में रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत...


पटना सिटी:
 मेहंदीगंज थानाक्षेत्र के मंसाराम अखाड़ा मोहल्ले में रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मंसाराम अखाड़ा निवासी मुकुल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

घटना 14 मार्च की बताई जा रही है। रंग लगाने के विवाद को लेकर मोहल्ले के दो गुटों में झगड़ा हो गया था। इस दौरान जमकर मारपीट और रोड़ेबाजी हुई, जिसमें मुकुल कुमार को सर में ईंट लग गई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें एनएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां से परिजनों ने हालत नाजुक देख राजेश्वर नर्सिंग होम में शिफ्ट कर दिया। इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई।

मृतक के बड़े भाई दीना प्रसाद ने मोहल्ले के ही कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस से न्याय की मांग की है। परिजनों के बयान के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now