Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


दोस्तों पर हत्या का आरोप, परिजनों का हंगामा, सड़क जाम

पटना सिटी  पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित डंका इमली गोलंबर के पास नाले में गिरकर हुई भोलू कुमार की मौत के बाद परिजनों ने हत्या का आर...


पटना सिटी
 पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित डंका इमली गोलंबर के पास नाले में गिरकर हुई भोलू कुमार की मौत के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने पोस्टमार्टम के बाद पश्चिम दरवाजा के समीप अशोक राजपथ पर आगजनी कर सड़क जाम कर दी, जिससे घंटों तक यातायात प्रभावित रहा।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित भीड़ को शांत कराने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति को काबू में किया और यातायात बहाल कराया। बाद में भोलू के शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट भेज दिया गया।

दोस्तों पर हत्या का आरोप

मृतक भोलू कुमार, जो कि दादर मंडी निवासी राधेश्याम यादव का 25 वर्षीय बेटा था, बीते गुरुवार को अपने दोस्तों रोहित कुमार और मिराज कुरैशी के साथ घर से निकला था। देर रात उसका शव नाले से बरामद किया गया।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि भोलू की हत्या उसके दोस्तों ने ही की है। इस आधार पर पुलिस ने रोहित कुमार और मिराज कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे सख्ती से पूछताछ जारी है।

पुलिस की कार्रवाई

आलमगंज थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। पुलिस हर संभावित एंगल से जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now