Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना साहिब में निकाला गया भव्य होला मोहल्ला, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

पटना सिटी के ऐतिहासिक तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब से होली के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य होला मोहल्ला निकाला गया। पंच प्यारे ...


पटना सिटी
के ऐतिहासिक तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब से होली के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य होला मोहल्ला निकाला गया। पंच प्यारे की अगुवाई में निकली इस शोभायात्रा में हजारों सिख श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नगर भ्रमण करते हुए यह पवित्र यात्रा गाजे-बाजे के साथ पुनः तख्त श्री हरिमंदिर जी पहुंची।

श्रद्धालु इस दौरान "वाहेगुरु वाहेगुरु" का मंगल पाठ करते नजर आए, वहीं भजन-कीर्तन की मधुर धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। होला मोहल्ला के अवसर पर विशेष अरदास कर देश की तरक्की, आपसी प्रेम और भाईचारे की कामना की गई।

गौरतलब है कि सिख पंथ के दसवें गुरु और खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज ने 1701 ईसवी में आनंदपुर साहिब में पहली बार होला मोहल्ला निकाला था। तब से यह परंपरा लगातार जारी है। पटना साहिब में निकाले गए इस भव्य होला मोहल्ला ने एक बार फिर श्रद्धा, एकता और आध्यात्मिकता का अनूठा संदेश दिया।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now