PATNA CITY : "प्रथम "स्वयंसेवी संस्था के द्वारा महिला दिवस के अवसर पर संस्था के साथ जुड़ी स्वयं सेविकाओं व बालिकाओं को प्रोत्साह...
PATNA CITY : "प्रथम "स्वयंसेवी संस्था के द्वारा महिला दिवस के अवसर पर संस्था के साथ जुड़ी स्वयं सेविकाओं व बालिकाओं को प्रोत्साहित करने हेतु पूर्व संध्या पर कंप्यूटर प्रतियोगिता का आयोजन संस्था के प्रोजेक्ट कार्यालय गायघाट में किया गया । इस आयोजन में आंगनबाड़ी केंद्र और विद्यालय में सहयोग करने वाली 50 स्वयंसेविकाओं ने प्रतिभाग किया जो अलग अलग केंद्रों मालसलामी, कंकड़बाग, नून का चौराहा, गायघाट, त्रिपोलिया से आई थी ।प्रतियोगिता की शरुआत बालिकाओं के हौसला अफजाई व स्वस्थ्य प्रतियोगिता के सन्देश के साथ संस्था के फैकल्टी के द्वारा किया गया।प्रतियोगिता में मौखिक क्विज ,वस्तुनिष्ठ प्रश्न ,कंप्यूटर से संबंधित उपकरण का फुल फॉर्म ,वन लाइनर सवाल इत्यादि रखें गए थे।पहले दौर में 50 स्वयंसेविका , दूसरे दौर में 30 स्वयंसेविका ,तीसरे दौर में 11 स्वयंसेविका और चौथे व अंतिम दौर में 4 स्वयसेविका विजेता घोषित हुयीं जिसमें से प्रथम ,द्वितीय, तृतीय एवं चौथी विजेता को मेडल व मोमेंटो दे कर पुरस्कृत किया गया तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी स्वयंसेविकाओं को प्रशंसा पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया । इस आयोजन से बालिकाओं में काफी उत्साह दिखा।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पांडे, रोहित कुमार, नेहाल आलम, सोनी कुमारी, अंशु सोनालिका, सविता कुमारी, रानी कुमारी, सोनम कुमारी, राकेश कुमार, प्रशांत कुमार, सन्नी कुमार, सागर, आंनद, शिवम, गौरव,एवं प्रथम के अन्य सदस्यों की भूमिका रही ।




