Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने "मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना" के तहत साढे तीन करोड़ की लागत से बनने वाले 27 योजनाओं का शिलान्यास किया।

  PATNA CITY :  विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने आज पटनासिटी का दौरा कर खाजेकलां सामुदायिक भवन पहुंचकर "मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजन...

 


PATNA CITY : 
विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने आज पटनासिटी का दौरा कर खाजेकलां सामुदायिक भवन पहुंचकर "मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना" के तहत साढे तीन करोड़ की लागत से बनने वाले 27 योजनाओं का शिलान्यास किया। योजना के तहत पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में सड़क, गली, पुलिया और सामुदायिक भवनो का निर्माण किया जाएगा। सभी योजनाओं को समय सीमा के अंदर काम पूरा कर लिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस मौके पर पटना साहिब विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता करार देते हुए क्षेत्र का लगातार विकास किए जाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू, उप महापौर रश्मि चंद्रवंशी के अलावे कई गणमान्य लोग मौजूद थे।।    

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now