Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


आसामाजिक तत्वों द्वारा वार्ड 58 के सफाई निरीक्षक सोनू कुमार की जमकर पिटा

PATNA CITY :  आलमगंज थानाक्षेत्र के मीना बाजार स्थित पटना नगर निगम अजीमाबाद अंचल कार्यालय परिसर में आसामाजिक तत्वों द्वारा वार्ड 58 के सफाई...


PATNA CITY : 
आलमगंज थानाक्षेत्र के मीना बाजार स्थित पटना नगर निगम अजीमाबाद अंचल कार्यालय परिसर में आसामाजिक तत्वों द्वारा वार्ड 58 के सफाई निरीक्षक सोनू कुमार की जमकर पिटाई किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।  घायल सफाई निरीक्षक का एनएमसीएच में इलाज चल रहा है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है। पीड़ित सफाई निरीक्षक सोनू कुमार ने वार्ड 65 के सफाई निरीक्षक धनंजय कुमार, उनके भांजे नीरज कुमार और उसके समर्थको पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने पूरे मामले से नगर निगम आयुक्त को भी अवगत करा दिया है। घटना के संबंध में पूछे जाने पर घायल सफाई निरीक्षक सोनू कुमार ने बताया कि वार्ड 65 के सफाई निरीक्षक धनंजय कुमार ने फोन कर उन्हें नगर निगम कार्यालय बुलाया, उन्होंने बताया कि जैसे ही वह कार्यालय पहुंचे पहले से मौजूद धनंजय कुमार और उसके समर्थकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी, इस दौरान धनंजय और उनके समर्थको ने उनकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए ।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now