PATNA CITY : होली और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्पाद विभाग की टीम अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान में जुटी है। इसी क्रम में उत...
PATNA CITY : होली और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्पाद विभाग की टीम अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान में जुटी है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम ने पटना सिटी के बहादुरपुर थानाक्षेत्र के राजेंद्र नगर गोल मार्केट स्थित एक गैराज में छापेमारी कर 40 कॉटन विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने मौके से इस अवैध कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सीतामढ़ी जिला निवासी पंकज पटेल के रूप में की गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर अवैध शराब माफियाओं की पहचान और उनकी गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान में जुट गई है। पूरे मामले पर पूछे जाने पर मौके पर मौजूद उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि टीम को यह गुप्त सूचना मिली थी कि राजेंद्र नगर गोल मार्केट स्थित एक गैराज में भारी मात्रा में शराब का भंडारण किया गया है, जिसकी अवैध सप्लाई की जानी है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर मौके से 40 कॉटन विदेशी शराब बरामद कर लिया। सहायक आयुक्त की माने तो बरामद शराब की कीमत लगभग 4 लाख के आसपास है।




