पटना (न्यूज सिटी)। कोरोना त्रासदी के मद्देनजर प्रखंड स्तरीय सामुदायिक रसोई का शुभारम्भ किया गया। पुनपुन अंचलाधिकारी इंद्राणी कुमारी ने...
पटना (न्यूज सिटी)। कोरोना त्रासदी के मद्देनजर प्रखंड स्तरीय सामुदायिक रसोई का शुभारम्भ किया गया। पुनपुन अंचलाधिकारी इंद्राणी कुमारी ने बताया कि पटना जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिह के आदेशानुसार एवं मसौढ़ी एसडीओं अनिल कुमार सिन्हा के मौखिक दिशानिर्देश के मुताबिक प्रखंड स्तरीय सामुदायिक रसोई का बापू सभागार पुनपुन मे शुभारम्भ किया गया है। कोरोना त्रासदी मे गरीबों दिहाड़ी मजदूरों एवं जरुरतमंद सभी लोगों को राहत रुपी स्वच्छ भोजन का इंतज़ाम किय गए है। जिसका समयानुसार संध्या 07 बजें एवं दिन मे 12 बजें का समय निर्धारण किया गया है। बीते बुुधवार संध्या 07 बजें सौ लोगो को पुरी-सब्जी राहत भोजन दिए गए है, तो वही वृहस्पतिवार दोपहर समय 12 बजें चावल दाल सब्जी एवं पापड़ भोजन में दिए गए है। यह भोजन राहत कार्यक्रम अगले आदेश तक जारी रहेंगे।