Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


15, 16 और 17 जनवरी को मनाए जाने वाले गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 357 वे प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जोर-शोर से तैयारी में जुटे है।

PATNA CITY :    15, 16 और 17 जनवरी को मनाए जाने वाले गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 357 वे प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जोर-श...


PATNA CITY :
  15, 16 और 17 जनवरी को मनाए जाने वाले गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 357 वे प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जोर-शोर से इसकी तैयारियो में जुटा है।  बाहर से आने वाले सिख श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार का कोई कष्ट न हो इसे लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पुरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए कमरा बुकिंग को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा टोल फ्री नंबर भी जारी कर दिया गया है, जहां घर बैठे लोग कमरों की बुकिंग करा सकते हैं।

प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तैयारियो के संबंध में पूछे जाने पर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए कंगन घाट, ओपी शाह भवन, पटना साहिब भवन, तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब समेत कई जगहों पर आवासन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि सभी आवासन स्थलों पर लंगर की भी व्यवस्था की जाएगी। प्रकाश पर्व को लेकर बाहर से आने वाले सिख श्रद्धालुओं का तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब पहुंचना भी अब शुरू हो गया है। इस मौके पर सिख श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तैयारियो पर प्रसन्नता जताते हुए गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का आभार भी प्रकट किया है। प्रकाश पर्व को लेकर सिख श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। गौरतलब है की 17 जनवरी को तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के विशेष दीवान में दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाशपर्व पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now