पटना : गौरीचक थाना क्षेत्र में स्थित सूरज ज्वेलर्स की दुकान से शनिवार रात अज्ञात चोरों ने लगभग 8 से 10 लाख की संपत्ति चोरी कर ली। चोरों ने द...
पटना : गौरीचक थाना क्षेत्र में स्थित सूरज ज्वेलर्स की दुकान से शनिवार रात अज्ञात चोरों ने लगभग 8 से 10 लाख की संपत्ति चोरी कर ली। चोरों ने दुकान का शटर उखाड़कर चोरी को अंजाम दिया और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डिवीआर को भी तोड़कर अपने साथ ले गए।
दुकान मालिक सोनू कुमार के अनुसार, उन्होंने रात में दुकान बंद कर घर जाने के बाद सुबह पड़ोसी दुकानदार से घटना की सूचना प्राप्त की। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि 20 हजार नगद सहित आभूषण चोरी हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस ने वरीय अधिकारियों का हवाला देते हुए जांच के दौरान किसी भी जानकारी को सार्वजनिक करने से मना कर दिया है, लेकिन जल्द ही मामले के खुलासे का भरोसा दिलाया है।




.jpg)