Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


"दुर्गा पूजा के मद्देनजर पटना में सघन वाहन चेकिंग अभियान, शांति और सुरक्षा पर जोर"

पटना : दुर्गा पूजा के अवसर पर राजधानी पटना में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सघन वाहन चेकिंग अभियान...


पटना :
दुर्गा पूजा के अवसर पर राजधानी पटना में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पटनासिटी के चौक और बाईपास थाना क्षेत्रों में सिटी डीएसपी 2, डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में बीते रात पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने वाहनों की तलाशी ली और कागजातों की जांच की।

अभियान के तहत ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला गया। डीएसपी गौरव कुमार ने बताया कि इस प्रकार के अभियान दुर्गा पूजा के दौरान और भी तेज किए जाएंगे ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। पुलिस की इस सख्ती से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

पुलिस का यह विशेष अभियान सुरक्षा और नियमों के पालन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, जिससे त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now