पटना सिटी : आलमगंज थाना क्षेत्र के बिस्कोमान गोलंबर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। शकुंती देवी, जो ...
पटना सिटी : आलमगंज थाना क्षेत्र के बिस्कोमान गोलंबर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। शकुंती देवी, जो स्वर्गीय शिव शंकर प्रसाद की पत्नी थीं, मॉर्निंग वॉक कर रही थीं, तभी एक अनियंत्रित स्कूल बस ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मृतका के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतरकर हंगामा करने लगे, जिससे पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
घटना के प्रत्यक्षदर्शी और मृतका के किराएदार, अवधेश कुमार ने बताया कि बस तेज गति में थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। वहीं, ट्रैफिक थाना जीरो माइल के पुलिसकर्मी आलोक नाथ सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामले की पुष्टि की है और जल्द ही आरोपी बस चालक को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।




.png)