PATNA : राजधानी पटना समेत आसपास के इलाकों में शीतलहर का कहर जारी है। अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच जाने और न्यून...
PATNA : राजधानी पटना समेत आसपास के इलाकों में शीतलहर का कहर जारी है। अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच जाने और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट होने के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पछुआ हवा की तीव्रता बढ़ जाने से शीतलहर का कहर लगातार जारी है। भीषण शीतलहर के कारण शाम होते ही सड़कों पर जहां सन्नाटा पसर जा रहा है, वही लोग अपने अपने घरों में दुबके नजर आ रहे हैं। भीषण शीतलहर के कारण सड़क पर जिंदगी गुजर बसर करने वाले लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई है। पटना सिटी के गायघाट पुल के नीचे तंबू गाड़ कर रहने वाले सैकड़ों गरीब परिवारों का जीवन इन दिनों काफी मुश्किल में बीत रहा है। सरकार और प्रशासन द्वारा समुचित मात्रा में अलाव की व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण गरीब किसी तरह लकड़ी चुनकर टायर और ट्यूब जलाकर अपने शरीर को गर्मी देने की कवायद में जुटे नजर आ रहे हैं। स्थानीय सांसद और विधायक द्वारा इस दिशा में कोई भी कारवाई नहीं किए जाने से स्थानीय लोगों में राजनेताओं और सरकार के खिलाफ गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने बताया कि भीषण ठंड के कारण उनकी जिंदगी काफी मुश्किल में बीत रही है। स्थानीय मजदूरों का यह भी कहना था कि भीषण ठंड के कारण उन्हें मजदूरी भी नहीं मिल पा रही है, ऐसे में अपने परिवार और बच्चों का पेट पालना उनके लिए काफी मुश्किल हो रहा है।




.jpeg)