PATNA CITY : आलमगंज थानाक्षेत्र के बेलवरगंज मोहल्ले में शादी समारोह के दौरान बीते वर्ष 28 नवंबर को हुए प्रिंस कुमार हत्याकांड मामले में पुल...
PATNA CITY : आलमगंज थानाक्षेत्र के बेलवरगंज मोहल्ले में शादी समारोह के दौरान बीते वर्ष 28 नवंबर को हुए प्रिंस कुमार हत्याकांड मामले में पुलिस ने मुख्य हत्यारा चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान में जुट गई है। बताया जाता है कि बीते 28 नवंबर की देर रात शादी समारोह के दौरान चंदन और उसके साथियों ने जबरन बारात पार्टी में शामिल होकर महिलाओं के साथ छेड़खानी किया था, जिसका प्रिंस कुमार द्वारा विरोध किया गया था। घटना से गुस्साए चंदन और उसको साथियों ने मिलकर प्रिंस कुमार को गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पटना सिटी के सहायक पुलिस अधीक्षक सरथ आर एस ने घटना की पुष्टि करते हुए जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाते हुए घटना में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद कर लिए जाने का आश्वासन दिया है।




.jpeg)