PATNA CITY : अगमकुआं थानाक्षेत्र के बाईपास सोनाली पेट्रोल पंप के समीप एक अनियंत्रित बस डिवाइडर से टकराकर बीच सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में ...
PATNA CITY : अगमकुआं थानाक्षेत्र के बाईपास सोनाली पेट्रोल पंप के समीप एक अनियंत्रित बस डिवाइडर से टकराकर बीच सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में बस का ड्राइवर और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं बस में सवार दर्जनों यात्रियों को मामूली चोटे आई है। आनन फानन में गंभीर रूप से घायल बस के ड्राइवर और खलासी को इलाज के लिए nmch में भर्ती कराया गया है, जहां ऑपरेशन थिएटर में उनका इलाज चल रहा है। घायल ड्राइवर की पहचान मोतिहारी के सुगौली निवासी राजेश कुमार के रूप में की गई है, वहीं खलासी की पहचान वैशाली के सराय निवासी पवन कुमार के रूप में की गई है। बस के अचानक डिवाइडर से टकराकर बीच सड़क पर पलट जाने से सड़क पर अफरा तफरी मच गई। बस के बीच सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त होने से महात्मा गांधी सेतु पर भी लगभग एक घंटे तक भीषण जाम लग गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद ट्रैफिक एएसपी और ट्रैफिक डीएसपी ने भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। बाद में पुलिस ने महात्मा गांधी सेतु पर परिचालन को सामान्य कराया। बताया जाता है कि बस बैरिया बस स्टैंड से 15 यात्रियों को लेकर मोतिहारी जा रही थी। इसी दौरान अगमकुआं थाना क्षेत्र के बाईपास सोनाली पेट्रोल पंप के समीप बस का अगला चक्का अचानक से ब्लास्ट हो गया, जिससे देखते ही देखते बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर बीच सड़क पर पलट गई। मौके पर मौजूद ट्रैफिक एएसपी सोनू कुमार ने दुर्घटना में बस के ड्राइवर और खलासी के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि करते हुए बस में सवार सभी यात्रीयो को पूरी तरह सुरक्षित बताया है।




