Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


नई पहल पाठ्यक्रम आधारित दो दिवसीय सेविका प्रशिक्षण का हुआ समापन

PATNA VITY : प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के अंतर्गत स्कूल पूर्व शिक्षा को क्रियाशील करने व बच्चों के प्रारंभिक शिक्षा को बेहतर ...


PATNA VITY :
प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के अंतर्गत स्कूल पूर्व शिक्षा को क्रियाशील करने व बच्चों के प्रारंभिक शिक्षा को बेहतर करने में मदद करने हेतु शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहीं संस्था प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा पटना जिला के खुशरूपुर प्रखंड के 91 सेविकाओं का तीन फेज में दो दिवसीय उन्मुखीकरण किया गया । जिसमें प्रथम संस्था के प्रशिक्षक द्वारा आंगनवाड़ी पर दिए गए नई पहल पाठ्यक्रम व शिक्षण सहायक सामग्री प्रयोग के अभ्यास,कहानी सुनाने के सभी तरीके,खेल बालगीत, प्रोजेक्ट वर्क की तैयारी व अभ्यास के साथ ही बच्चों के विकास में माता-पिता व समुदाय की भागीदारी पर चर्चा करते हुए माता समूह निर्माण व माताओं के साथ बच्चों की स्कूलपुर्व तैयारी पर चर्चा की गई ।

बच्चों के विकाश में समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु स्कूलपुर्व तैयारी मेला का पूर्व अभ्यास कराया गया ताकि स्कूल में नामांकन पूर्व बच्चों को तैयार किया जा सकें । बच्चों के विकास में  बड़ो का योगदान व इस उम्र के बच्चे का सर्वांगीण विकास व आजीवन सीखने में मदद करने हेतु बच्चों को तैयार करने की बेहतर समझ इन उन्मुखीकरण से बन पाई । दो दिवसीय उन्मुखीकरण में  सभी विषयों का अभ्यास छोटे व बड़े समूह में गतिविधियों की समझ दी गईं । इसी क्रम में आज अंतिम फेज में सेविका उन्मुखीकरण का अंतिम दिन था जिसका  समापन आज हुआ। उनमुखीकरण उपरांत सेविकाओं द्वारा दस दिनो की प्रैक्टिस कक्षा का संचालन किया जायेगा जिसमें संस्था के सदस्यों द्वारा अनुसमर्थन किया जायेगा ।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now