PATNA CITY : हरियालो सावन आयो दादी आजइयो। तीजा रो त्यौहार थान बुलाऊं दादी चाव समायो मेहंदी ओ मेहंदी इतना बता दे तूने कौन सा काम किया है।...
PATNA CITY : हरियालो सावन आयो दादी आजइयो। तीजा रो त्यौहार थान बुलाऊं दादी चाव समायो मेहंदी ओ मेहंदी इतना बता दे तूने कौन सा काम किया है। चांदी को झूलो दादी रेशम की डोरी झूला झूले दादी जी जैसे अनेक भजनों से आज पटना सिटी क्षेत्र दादी मय हो गया मौका था श्री दादी जी भक्त मंडल पटना सिटी द्वारा आयोजित श्रावण मास की अवसर पर श्री दादी जी झूलन महोत्सव 2024 का श्री रानी सती दादी जी का भव्य अलौकिक शृंगार मेहंदी उत्सव छप्पन भोग बंगाल एवं बेंगलुरु से आए हुए फूलों के कारिगरो द्वारा दादी जी का भव्य सिंगार किया गया
आचार्य लखन शर्मा एवं हरिओम शास्त्री की देखरेख में मुख्य यजमान अमित सुनैना झुनझुनवाला ने जोड़े से दादी जी की पूजा अर्चना प्रारंभ किया दादी भक्त राजेश देवड़ा कोमल देवड़ा ने गणेश वंदना के साथ भजनों की रस गंगा बहाई अर्चना एवं संध्या की युगल जोड़ी ने 251 महिलाओं को सामूहिक चुनरी मंगल पाठ कराया भक्त मंगल पाठ के बीच में भक्त झुम झुम कर दादी जी को रिझा रहे थे दादी जी को रोली अक्षत पुष्प मोली मेहंदी काजल चढ़ाया गया खीर पुआं का प्रसाद का भोग लगाया गया मंगल पाठ को सफल बनाने में नारायणी महिला मंडल की उर्मिला साह तारा झुनझुनवाला के साथ अध्यक्ष प्रभु दयाल भरतिया उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश झुनझुनवाला संजीव देवड़ा सतीश अग्रवाल प्रमोद कसेरा राजाराम शर्मा प्रशांत झुनझुनवाला पप्पू मोदी अभिषेक टेकरीवाल शंभू कसेरा अशोक झुनझुनवाला संजय झुनझुनवाला श्री रानी सती दादी न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रभात भरतिया सक्रिय थे रात्रि में दादी जी के भंडारे के साथ महोत्सव सफल हुआ





