PATNA CITY : छोटा सा प्रयास संस्था के द्वारा कंगन घाट मरीन ड्राइव पटना सिटी में संस्था अध्यक्ष पर्यावरण मित्र सुभाष कुमार उर्फ अन्नू कसेरा...
PATNA CITY : छोटा सा प्रयास संस्था के द्वारा कंगन घाट मरीन ड्राइव पटना सिटी में संस्था अध्यक्ष पर्यावरण मित्र सुभाष कुमार उर्फ अन्नू कसेरा जी के नेतृत्व में पांचवे चरण का सैकड़ो से ज्यादा नीम के पौधे का रोपण हरियाली मिशन के तहत् नीम कॉरीडोर बनाने हेतू किया गया । आज के पौधरोपण कार्य में मुख्य सहयोगी के रूप में माहेश्वरी महिला समाज पटना सिटी शाखा अध्यक्ष आरती राठी अपने सहयोगियों के साथ बड़ चढ़ कर शामिल हुई । सबसे पहले सभी सदस्यों ने हाजीपुर कांवरिया दल के हाई टेंशन तार के संपर्क में आ जाने से दुर्भाग्यवश असमय दर्जनों कावरिया के हृदय विदारक मौत पर उनके आत्मा की शान्ति के लिए एक मिनट मौन धारण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित किए ।
और गंभीर रूप से घायल कांवरियों के शीघ्र स्वास्थ्य के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की गई । तत्पश्चात सैकड़ो से ज्यादा नीम के पौधे का कंगन घाट को नीम कॉरीडोर बनाने के उद्देश्य से सबने मिलकर पौधरोपण किया । इस मौक़े पर पर्यावरण मित्र सुभाष कुमार उर्फ अन्नू कसेरा ने कहा कि पेड़ ही जीवन है । पौधरोपण के लिए सामाजिक जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से संस्था 8 वर्षो से लगातार पर्यावरण संरक्षण पर कार्य कर रही है । मगर आम लोगो की भागीदारी नगण्य है । इसलिए सिटीवासी से निवेदन करते है इस मॉनसून महीने 2 पेड़ के पौधे जरुर से लगाए और इसकी देखभाल करे । इस अवसर पर संस्था महासचिव कन्हाई पटेल ने कहा कि कंगनघाट धार्मिक रूप से अत्यंत समृद्ध रमणीक पौराणिक स्थल है । तख्त श्री हरिमंदिर जी महाराज गुरू गोविन्द सिंह बाल अवस्था मे इसी कंगन घाट पर अपने साथियों के साथ खेलते थे ।और इस ऐतिहासिक स्थल को नीम कॉरीडोर बनाने के लिए अब तक पांच चरणों में बारी बारी 500 से ज्यादा नीम के पौधे का रोपण सम्पन्न हो चुका है , सुबह शाम संस्था सदस्यों द्वारा इसकी सेवा जारी है । आज के पौधरोपण कार्य में छोटा सा प्रयास से पर्यावरण मित्र सुभाष कुमार उर्फ अन्नू कसेरा , कन्हाई पटेल , सन्तोष अग्रहरी , जगन्नाथ कुमार , आदित्य केशरी , रवि अग्रवाल , संजीव झा , शहिद अंसारी एवम् माहेश्वरी महिला समाज पटना सिटी शाखा से शाखा अध्यक्ष आरती राठी , वीना डागा , आलोक मुंडेरा , प्रीती मुंडेरा , अणू राठी , ऋतु पेरिवाल , आदित्य डागा एवं संतोष कुमार ईत्यादि पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए ।





