पटना सिटी । नून का चौराहा मोहल्ले में दीपावली के अवसर पर स्थापित मां काली की मूर्ति का विसर्जन मंगलवार को धूमधाम से किया गया। गाजे-बाजे क...
पटना सिटी । नून का चौराहा मोहल्ले में दीपावली के अवसर पर स्थापित मां काली की मूर्ति का विसर्जन मंगलवार को धूमधाम से किया गया। गाजे-बाजे के साथ निकली प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शोभायात्रा चौक शिकारपुर से शुरू होकर चौक, मछरहट्टा, खाजेकलां, पश्चिम दरवाजा होते हुए भद्रघाट पहुंची।
चौक शिकारपुर में भक्त शंकर प्रसाद अकेला द्वारा मां काली की महाआरती की गई, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महाआरती के पश्चात प्रसाद का वितरण भी हुआ। इस दौरान विनोद कुमार सोनी, आदित्य सोनी, राहुल कुमार, सूरज कुमार, शंकरलाल अग्रवाल, पंकज शुक्ला, सागर शुक्ला, अनिल कुमार, गुड्डू कुमार और एसएस सागर सहित सैकड़ों भक्तजन उपस्थित रहे।
विसर्जन शोभायात्रा को लेकर सुदर्शन पर, गुरु गोविन्द पर, अशोक राजपथ से भगत सिंह चौक तक वाहनों का परिचालन बंद कर दिया गया था। गणपति भवन के पास महाआरती में जुटे श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। आयोजन में श्री काली पूजा समिति, नून का चौराहा के अजय झा, सुनिल सिन्हा, कमला कान्त शर्मा, धर्मवीर मेहता, अजय दास, मनोज कुमार, अशोक कुमार, मोहन प्रसाद, जय चौधरी और नन्दलाल सहित अन्य सदस्य भी शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।






