पटना: ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन (AIJGF) बिहार के अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि 27 अक्टूबर की रात लगभग 11:30 बजे, स्...
इस बैठक में एआईजेजीएफ अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, पटना के व्यापारी आलोक रस्तोगी, अशोक जी टंच वाले, महासचिव प्रेम नाथ गुप्ता, प्रमोद कुमार, अनूज रस्तोगी, भोला भाई, दीपक अग्रवाल, पंडित जी और आगरा से प्रिंस कुमार अग्रवाल और शैलेन्द्र अग्रवाल उपस्थित रहे। स्व. अवधेश अग्रवाल के केस के आईओ अरुण कुमार (थाना पीरबहोर) भी मौजूद थे। पुलिस द्वारा किए गए जांच से संगठन और परिवार के सदस्य संतुष्ट दिखे।
अशोक वर्मा ने बताया कि हत्याकांड में शामिल दोषियों की सजा सुनिश्चित करने के लिए परिवार के लोग बिहार सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री और डीजीपी से मुलाकात करेंगे। उनकी मांग है कि इस जघन्य अपराध में जिसकी भी संलिप्तता है, उसे जल्द से जल्द कानून के दायरे में लाकर कड़ी सजा दी जाए।
AIJGF बिहार की कोर कमेटी ने निर्णय लिया है कि हत्याकांड के मास्टरमाइंड का नाम उजागर होने के बाद, यदि वह बाकरगंज में व्यापार कर रहा होगा, तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
परिवार के सदस्य बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मिलने का प्रयास करेंगे। इस बीच, बिहार पुलिस के प्रयासों की सभी ने प्रशंसा की।





