पटना सिटी। पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तत्वाधान में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के...
पटना सिटी। पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तत्वाधान में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता श्री तेजस्वी यादव का 35वां जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय राजद कार्यालय, मानस पथ में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छोटे बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री, मिठाइयाँ और फल वितरित किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश राजद के पूर्व महासचिव और पूर्व पार्षद बलराम चौधरी, पूर्व प्रदेश महामंत्री मोहम्मद जावेद और पूर्व प्रदेश महासचिव रजनीश राय ने केक काटकर की। नेताओं ने बच्चों और कार्यकर्ताओं के बीच केक बांटकर जन्मदिन की खुशियाँ साझा कीं।
बलराम चौधरी और अन्य नेताओं ने इस मौके पर कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार के लोगों को मौलिक अधिकारों के साथ पढ़ाई, कमाई, सिंचाई और दवाई जैसी सुविधाएँ प्रदान करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का नेतृत्व प्रदेश को नई दिशा में ले जाएगा।
इस अवसर पर मोहम्मद साबिर, शत्रुघन यादव, हिदायत अहमद, एजाजुद्दीन सानू, मोहम्मद फिरोज, त्रिभुवन यादव, राकेश सोनी, बबलू जायसवाल, हर्ष चौधरी और नंदू कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव को 2025 में मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।





