Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में श्री श्याम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन, भक्तों का उत्साह चरम पर

  पटना सिटी  ।   श्री श्याम मंदिर सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में पटना सिटी में श्री श्याम जन्मोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। इस अवसर प...

 


पटना सिटी  श्री श्याम मंदिर सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में पटना सिटी में श्री श्याम जन्मोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर श्याम मंदिर को कोलकाता से आए प्रसिद्ध सजावट विशेषज्ञों द्वारा भव्य रूप से सजाया गया। बाबा श्याम का आकर्षक श्रृंगार रंग-बिरंगे फूलों के गजरे से किया गया, और मंदिर प्रांगण के अंदर और बाहर गली से लेकर सड़क तक रंग-बिरंगी लाइट और गुब्बारों से सजावट की गई।

कार्यक्रम संयोजक मनीष हरलालका ने बताया कि इस अवसर पर बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग, और माखन-मिश्री का भोग अर्पण किया गया। साथ ही, कोलकाता से आए सुप्रसिद्ध भजन गायक कुलदीप निर्मल और स्थानीय भक्तों ने भावपूर्ण भजनों के माध्यम से बाबा श्याम को रिझाया।

 


रात्रि 12 बजे बाबा का जन्मदिन श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते हुए मनाया, और बाबा को केक अर्पण कर विशेष आरती की गई। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अमर अग्रवाल, दिलीप डीडवानिया, प्रदीप जैन, राहुल अग्रवाल, राजू गोयनका, श्याम सेना के सदस्य और अन्य भक्तगण तन-मन-धन से लगे रहे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now