Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


आज प्रधानमंत्री मोदी का बिहार दौरा: 12100 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

पटना:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को बिहार के दरभंगा दौरे पर हैं, जहां वे राज्य के विकास को नई दिशा देने वाली करीब 12100 करोड़ रुपय...


पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को बिहार के दरभंगा दौरे पर हैं, जहां वे राज्य के विकास को नई दिशा देने वाली करीब 12100 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में दरभंगा में 1260 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एम्स की आधारशिला रखी जाएगी। इस एम्स में सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आयुष ब्लॉक, और आवासीय सुविधाएं होंगी, जो राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करेंगे।

 
प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में 5070 करोड़ रुपये की लागत वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया, जिसमें गलगलिया-अररिया फोरलेन शामिल है। यह परियोजना अररिया से पश्चिम बंगाल के गलगलिया तक एक वैकल्पिक मार्ग प्रदान करेगी। इसके साथ ही, एनएच-322 और एनएच-31 पर दो रेल ओवर ब्रिज का उद्घाटन भी होगा, जिससे यातायात की सुगमता में वृद्धि होगी।

मोदी इस दौरे में 1740 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे, जिनमें झंझारपुर-लौकहा बाजार रेलखंड का आमान परिवर्तन और दरभंगा बाईपास रेलवे लाइन शामिल हैं। इन परियोजनाओं से क्षेत्रीय संपर्क बेहतर होगा और यातायात की भीड़ कम होगी।

औरंगाबाद में 220 करोड़ रुपये की लागत वाली रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखते हुए मोदी ने कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा, जो बिहार की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में अहम भूमिका निभाएगा।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now