Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


होली के बसियौरा के मौके पर दीदारगंज के पूनाडीह गांव से प्राचीन परंपरा के मुताबिक माता सती की आज भव्य शोभायात्रा निकाली गई

PATNA CITY :  होली के बसियौरा के मौके पर पटना सिटी के दीदारगंज के पूनाडीह गांव से प्राचीन परंपरा के मुताबिक माता सती की आज भव्य शोभायात्रा न...


PATNA CITY : 
होली के बसियौरा के मौके पर पटना सिटी के दीदारगंज के पूनाडीह गांव से प्राचीन परंपरा के मुताबिक माता सती की आज भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा में तरह तरह की झांकियों की भी प्रस्तुति की गई, साथ ही कई श्रद्धालु नागा साधु का वेश धारण कर जुलूस में शामिल हुए। शोभा यात्रा नगर भ्रमण करता हुआ सबलपुर गंगा घाट पहुंचकर समाप्त हुआ।  पौराणिक मान्यताओ के मुताबिक पुनाडीह गांव में सैकड़ो वर्ष पूर्व पति की मौत के बाद एक विवाहिता सती हो गई थी, जिसके बाद से गांव वाले उसे माता का स्वरूप मानकर उसकी पूजा अर्चना करने लगें थे। पौराणिक मान्यता यह भी है की सैकड़ो वर्ष पूर्व  गांव में संक्रमण फैलने से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी, बाद में गांव वालों ने माता सती की विशेष पूजा अर्चना की थी। माता की पूजा के बाद गांव से बीमारी सदा के लिए समाप्त हो गई थी। तब से लेकर आज तक श्रद्धालु होली के बसियौरा के मौके पर माता सती की याद में शोभायात्रा निकालते हैं।।       

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now