PATNA CITY : मालसलामी थानाक्षेत्र के छोटी नगला आदर्श कॉलोनी का है, जहां चोरों ने एक कुरकुरे कारोबारी के बंद घर से एक लाख 90 हजार नगद, डेढ़...
PATNA CITY : मालसलामी थानाक्षेत्र के छोटी नगला आदर्श कॉलोनी का है, जहां चोरों ने एक कुरकुरे कारोबारी के बंद घर से एक लाख 90 हजार नगद, डेढ़ लाख मूल्य के आभूषण, महँगे कपड़े समेत 4 से 5 लाख की संपत्ति चोरी कर ली। इस दौरान चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डिवीआर मशीन भी अपने साथ लेते गए। पीड़ित गृह स्वामी द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जाता है की होली के मौके पर कुरकुरे कारोबारी अभय राज अपने परिवार के सदस्यों के साथ अयोध्या गए हुए थे, इसी दौरान अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के संबंध में पूछे जाने पर पीड़ित कारोबारी ने बताया कि वह परिवार के सदस्यों के साथ प्रभु श्री राम का दर्शन करने अयोध्या गए थे। उन्होंने बताया कि जब वापस अपने घर लौटे तो घर का सामान बिखरा पाया। उन्होंने बताया कि चोरों द्वारा नगद रुपए, स्वर्ण आभूषण समेत 4 से 5 लाख की संपत्ति चोरी कर ली गई। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए जल्द ही पूरे मामले का उद्वेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों की पहचान को लेकर आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी है।




