PATNA CITY : पंचमी को लेकर महाशिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा समिति की ओर से शनिवार को मालसलामी सिमली स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भगवान भोले...
PATNA CITY : पंचमी को लेकर महाशिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा समिति की ओर से शनिवार को मालसलामी सिमली स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती का विशेष पूजन श्रृंगार किया गया शिव भक्तों ने देव होली पर पुष्प वर्षा के बीच अबीर गुलाल लगाकर समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की।
इस मौके पर भगवान शिव एवं माता पार्वती की मनोरम झांकियां प्रस्तुत किया एवं मंदिर में भोले बाबा का फूलों एवं रंग-बिरंगे अबीर गुलाल चढ़ाया गया । इस कार्यक्रम में संयोजक राजेश साह ,जय कृष्ण प्रसाद चंद्रवंशी ,दिलीप चौधरी ,हरेंद्र यादव ,टिंकू राउत, मनोज वर्मा, मुकेश अग्रहरि ,शाह कमल कृष्ण, सुरेश सिंह पटेल ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर देव होली मनाया।




.jpeg)
