PATNA CITY : भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने आज स्थानीय गुरुगोविंद सिंह जिला अस्पताल में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये...
PATNA CITY : भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने आज स्थानीय गुरुगोविंद सिंह जिला अस्पताल में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 'आत्म निर्भर स्वस्थ भारत योजना' का उद्बोधन सुना। उनके साथ अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर अलख प्रसाद के अलावा स्वास्थ्यकर्मी व डॉक्टरों की टीम के साथ-साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे
गांवों में भी उपलब्ध होंगी शहर जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं
बाद में श्री यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश को सेहत की सौगात देते हुए 64,000 करोड़ रुपये के 'प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना' की शुरुआत की है।इस योजना में 17,788 ग्रामीण और 11,024 शहरी स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों का विकास किया जाएगा, साथ ही सभी जिलों में एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं की स्थापना की जाएगी। इस योजना में 11 राज्यों में 3,382 ब्लॉक सार्वजनिक स्वास्थ्य इकाइयों की स्थापना करने के लक्ष्य भी शामिल हैं।
गुरुगोविंद सिंह जिला अस्पताल में सुना पीएम का उद्बोधन
श्री यादव ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री देश के लोगों को सेहतमंद करने लगातार प्रयास कर रहे हैं। उनके प्रयासों का नतीजा है कि देश में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुईं हैं। प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना से देश के करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना देश भर में स्वास्थ्य ढांचा मजबूत करनेवाला एक देशव्यापी एवं सबसे बड़ी योजना है। इस योजना का उद्देश्य शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं के अंतर को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि सुदूर गांवों में भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों। गांवों में भी आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल हों। इस मौके पर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर केपी लाडिया, डॉक्टर राजेश रंजन चौधरी, शब्बीर अहमद के अलावा रंजीत कुमार सिन्हा 'तन्नू', सुदामा प्रसाद, अजय आजाद, शुभम यादव, अशोक भारती, लल्लू शर्मा, गोपाल जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।



