PATNA CITY : अगम कुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के समीप तेल व्यापारी से अपराधियों ने दिनदहाड़े पचास लाख रुपया लूट जैसे घटा को अंजाम दिया ह...
PATNA CITY : अगम कुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के समीप तेल व्यापारी से अपराधियों ने दिनदहाड़े पचास लाख रुपया लूट जैसे घटा को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार के सुबह 9:39 बजे अगम कुआं थाना क्षेत्र के जीरोमाइल के समीप तेल व्यापारी मनोज शाह अपने कर्मचारी विजय के साथ बाइक पर सवार होकर पंजाब नेशनल बैंक रुपए को जमा करने जा रहे थे। तभी अचानक दो बाइक पर 3 अपराधी सामने आकर खड़े हो गए। और रिवाल्वर दिखाकर जबरन मनोज शाह के कर्मचारी विजय जो बाइक चला रहे था। और अपने आगे रुपये से भरा थैला रखें हुए था लुटेरो ने पिस्तौल दिखाकर जबरन थैला को छीन लिया उसी दौरान लूटते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया । तभी अपराधियों ने फायरिंग कर दिया। इससे आसपास के लोग भागने लगे फायरिंग करते हुए तीनों अपराधी ट्रांसपोर्ट नगर की ओर फरार हो गए । घटना की जानकारी मिलते ही अगम कुआं पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई। तेल व्यपारी मनोज शाह का कहना था की सुबह रुपया लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था और कर्मचारी बाइक पर पचास लाख रुपया वाला थैले को लेकर बाइक चला रहा था। वही विजय के पॉकेट में और रुपया भी था। लेकिन लुटेरों ने थैले से भरा रुपया लूटकर फरार हो गया। वही पटना सिटी डीएसपी अमित शरण का कहना है कि ट्रांसपोर्ट नगर तीन नंबर गेट से दो बाइक एक अपाची और हौंडा शाइन बाइक जिससे लुटेरो ने लूट जैसे घटना को अंजाम दिया है। वह बरामद कर लिया गया है। वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरे की पहचान किया जा रहा है। जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



