पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना में अपराधियों का दबदबा कायम है। जिस वजह से अपराधी किसी भी संगीन वारदात को दिनदहाड़े अंजाम दे रहे हैं। मामला...
पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना में अपराधियों का दबदबा कायम है। जिस वजह से अपराधी किसी भी संगीन वारदात को दिनदहाड़े अंजाम दे रहे हैं। मामला राजधानी पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र के दाऊदपुर की है, जहां बीती रात कुछ बदमाशों ने एक विधवा महिला के ऊपर एसिड से अटैक कर फरार हो गए। इस घटना से महिला के शरीर का बायां हिस्सा एसिड अटैक होने से झुलस गया हैं। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल महिला को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया है। जहां उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। घायल महिला की पहचान चांदनी देवी के रूप में की गई है। फिलहाल चांदनी देवी विधवा होने की वजह से वह अपने मायके में दाउदपुर कहपु महतो के यहाँ रहती है। वही घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना के पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना में संलिप्त बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी करने के लिए छानबीन कर रही है।



