Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


गायघाट स्थित बाल सुधार गृह से किशोरों की रिहाई के लिए परिजनों ने किया हंगामा

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गायघाट स्थित बाल सुधार गृह में बंद 54 किशोरों में से 05 बाल कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गायघाट स्थित बाल सुधार गृह में बंद 54 किशोरों में से 05 बाल कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद इसकी जानकारी बाल सुधार गृह में बंद किशोरों के परिजनों को मिली तो वे सभी अबिलम्ब किशोरों को छोड़ने एवं समुचित इलाज की व्यवस्था की माँग को लेकर आज गायघाट स्थित बाल सुधार गृह के समक्ष जमकर हंगामा करने लगे।






https://youtu.be/idpXdFLJvSs




मौके पर उपस्थित रही बाल सुधार गृह में कैद किशोर की माँ रिजवाना खातून और रिंकी देवी ने कहा की 2 दिन पहले तक उनके बच्चे पूरी तरह स्वस्थ थे और आज उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की सूचना दी गईं। जिसके बाद हम अपने बच्चे के बेहतर इलाज कराने के लिए हम उसको अपने साथ ले जाना चाहते है, लेकिन बाल सुधार गृह प्रशासन उन्हें सौपने को तैयार नही है। परिजनों का कहना था कि ऐसे में उनके बच्चों के साथ कोई अप्रिय घटना घट गई तो इसकी जवाबदेही प्रशासन की होगी।





वही पूरे मामले में बाल सुधार गृह के अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि मामला पूरी तरह कोर्ट से संबंधित और उनके अधीन है। ऐसे में कोर्ट का जो भी आदेश होगा, उस पर बाल सुधार गृह प्रशासन अभिलंब कार्रवाई करेगी। साथ ही अधीक्षक ने बताया कि गुरु गोविन्द सिंह सदर अस्पताल की मेडिकल टीम ने सुधार गृह में कैद सभी 54 किशोरों और सुधार गृह में कार्यरत कर्मचारियों का भी कोरोना जाँच किया है। जिसमें 5 किशोर और एक लिपिक एवं रसोईया का कोरोना जाँच की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई हैं।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now