Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाना समय की मांग: नंदकिशोर यादव

पटना (न्यूज़ सिटी)। पथ निर्माण मंत्री श्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना समय की मांग है। इसी के मद्देनजर केंद्र और...


पटना (न्यूज़ सिटी)। पथ निर्माण मंत्री श्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना समय की मांग है। इसी के मद्देनजर केंद्र और राज्य की सरकार ने कई कार्यक्रम चला रखा है जिसका लाभ आधी आबादी को मिल रहा है।
श्री यादव आज यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन( एनडीए ) के पटना साहिब कार्यालय में महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। सभा की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज जायसवाल ने की। अपने संबोधन में श्री यादव ने नारी शक्ति के महत्व और उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मोर्चा की महिलाएं घर-घर जाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के महिला सशक्तिकरण की दिशा में किये गए कार्यों को प्रचारित करें। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। वहीं मुद्रा लोन और जन धन योजना के तहत उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है। पंचायत एवम स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण देकर सत्ताशीर्ष निर्णयों में उन्हें भागीदार बनाया गया है। घर-घर की महिलाओं को इस बात की जानकारी दी जानी चाहिए।










भाजपा महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष कांति केसरी ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर निगम पार्षद सुनीता देवी के अलावा राणा साधना, शशि बलदीयार सीता सिंह, सुनीता गुप्ता, साधना राव, संगीत चौरसिया, अनिता पांडेय, जिला प्रभारी अनिल मिश्र, संजय चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now