Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


कैमूर पुलिस ने भारी मात्रा में चांदी संग चार संदिग्ध को किया गिरफ्तार

भभुआ (कैमूर) / (न्यूज सिटी)। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कैमूर पुलिस पूरी तरह हाई अलट मुद्रा में नजर आ रही है। इसको लेकर पुलिस द्वारा जिले ...


भभुआ (कैमूर) / (न्यूज सिटी)। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कैमूर पुलिस पूरी तरह हाई अलट मुद्रा में नजर आ रही है। इसको लेकर पुलिस द्वारा जिले के रामगढ़ थाना और एस.एस.टी टीम के द्वारा कांही मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस ने मारुति स्विफ्ट कार में सवार 4 संंदिग्ध के साथ 41.38 किलो मात्रा में चांदी बरामद किया हैं। एस.एस.टी टीम में शामिल अंचलाधिकारी हेमेंद्र कुमार ने जब पकड़े गए संदिग्ध व्यक्तियों से जब्त किए गए चांदी के कागजात देखने को मांगे तो उसने 24 किलो चांदी का ही कागज दिखाया। जिसके बाद पुलिस ने चारों संदिग्ध व्यक्तियों की गिरफ्तारी के साथ 41.38 किलो चांदी को भी जप्त कर लिया है।






https://youtu.be/idpXdFLJvSs




पुलिस कप्तान दिलनवाज अहमद ने बताया कि रामगढ़ थाना एवं एस.एस.टी टीम के द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में मंगलवार की देर रात्रि रामगढ़ थाना एवं एस.एस.टी की टीम द्वारा कांही मोड़ पर मारुति स्विफ्ट कार से चार संदिग्ध व्यक्तियों के साथ 41.38 किलो चांदी बरामद किया गया है। संदिग्ध व्यक्तियों के द्वारा 24 किलो चांदी का दिखाया गया है। जबकि एस.एस.टी टीम में शामिल रामगढ़ अंचलाधिकारी द्वारा जप्त किया गया चांदी का वजन किया गया तो 41.30 किलो निकला। इसीलिए इस मामले को संदिग्ध पाते हुए सभी चांदी को जप्त कर लिया गया है और डी.डी.सी भभुआ की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय बनी टीम को सौंप दिया गया है। इस पर जांच की प्रक्रिया जारी है। इसकी सूचना इनकम टैक्स को भी दी गई है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now