पटना: आंध्र प्रदेश के नंदयाल में 06 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2024 तक आयोजित होने वाली जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के लिए बिहार की बालक और ...
पटना: आंध्र प्रदेश के नंदयाल में 06 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2024 तक आयोजित होने वाली जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के लिए बिहार की बालक और बालिका टीमों की घोषणा कर दी गई है। बिहार सॉफ्टबॉल संघ के अध्यक्ष गौतम कनोडिया ने टीम की घोषणा की। बिहार टीम 06 अक्टूबर को अपना पहला मैच खेलकर चैंपियनशिप की शुरुआत करेगी।
इस मौके पर राष्ट्रीय खिलाड़ी और पूर्व कप्तान प्रमोद कुमार, यूसी स्पोर्ट्स के प्रोप्राइटर रणधीर कुमार यादव ने बिहार टीम के खिलाड़ियों को पोशाक प्रदान की और जीत की अग्रिम बधाई दी। सॉफ्टबॉल संघ बिहार के मुख्य संरक्षक अजय नारायण शर्मा, एडवाइजर मधु शर्मा, महासचिव प्राची शर्मा, कोषाध्यक्ष पवन कुमार पप्पू, उपाध्यक्ष संजय कुमार, एस. एन. राजू, और संयुक्त सचिव रूपक कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
बालिका टीम:
- श्रेया रमेश (कप्तान)
- पूजा कुमारी
- संभावी शर्मा
- अनुष्का मिश्रा (उप कप्तान)
- श्रुति प्रिया
- नेहा ठाकुर
- पिहू सिंह
- आराध्य
- कृतिका
प्रशिक्षक: वर्षा सागर
मैनेजर: मोनु कुमार
बालक टीम:
- उमंग कुमार सिंह (कप्तान)
- मोहम्मद शारिक अली
- राहुल
- प्रिंस
- आर्यन
- हर्ष झा
- रौनक कुमार (उप कप्तान)
- अंशु
- मंजित कुमार
- शशांक
- उत्कर्ष
- हिमांशु सिंह
- एमडी काशिफ
- आयुष
- सौरभ
- हिमांशु कुमार
प्रशिक्षक: विष्णु कुमार रंजन
मैनेजर: अविनाश कुमार
टीम के सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है।




