पटना में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने पटना सिटी में स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा किया और...
पटना में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने पटना सिटी में स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा किया और डेंगू वार्ड की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि इस सीजन में राजधानी में अब तक 1800 डेंगू के मामले सामने आए हैं, जिनमें 650 सक्रिय केस हैं। पटना के सरकारी और निजी अस्पतालों में फिलहाल 50 मरीजों का इलाज चल रहा है। जिला प्रशासन नगर निगम के साथ मिलकर डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में नियमित फागिंग और एंटी लार्वा छिड़काव करवा रहा है।
साथ ही जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की कि वे विशेष साफ-सफाई का ध्यान रखें और डेंगू से बचाव के उपायों को अपनाएं।




.png)