PATNA CITY : हाजीगंज स्थित टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दुर्गा...
PATNA CITY : हाजीगंज स्थित टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दुर्गा माता के प्रति आस्था और सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए एक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। प्रतियोगिता में नन्ही बालिकाओं ने दुर्गा माता के नौ रूपों की मनमोहक झलक प्रस्तुत की, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रतिभागियों में अविश्का, श्रेया शर्मा, वैष्णवी राज, आराध्या रानी, आराध्या सोनी, कृति यादव, पीहू रानी, आद्या, समृद्धि, रितिका, अनन्या रानी, अनन्या राज, और स्नेहा शामिल थीं।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के निदेशक, डॉ. रवि भार्गव ने उपस्थित बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा, "दुर्गा माता को आदि शक्ति और परम भगवती माना गया है, जो अज्ञानता और अंधकार के राक्षसों से हमारी रक्षा करती हैं। दुर्गा माता की पूजा करने से व्यक्ति शांति, समृद्धि और मोक्ष प्राप्त कर सकता है।"
विद्यालय की प्रधानाचार्या, डॉ. जूली भार्गव ने भी अपने संबोधन में दुर्गा पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, "यह पर्व देवी दुर्गा की महिषासुर पर विजय का प्रतीक है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। यह त्योहार हर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता और शक्ति का संचार करता है।"
इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, जैसे आनंद, पम्मी, शिल्पी और सुषमा का विशेष योगदान रहा।