Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मुख्यमंत्री पहुंचे तख्त श्री हरिमंदिर साहिब, दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के दरबार मे टेका मत्था

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 354 वें प्रकाश पर्व को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना सिटी का दौरा कर तख्त श्...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)।
गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 354 वें प्रकाश पर्व को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना सिटी का दौरा कर तख्त श्री हरिमंदिर पहुंचकर दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 

दरबार में मत्था टेका। 


इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मुख्यमंत्री को सिरोपा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने जहाँ तख्त के विशेष दीवान में चल रहे अखंड भजन कीर्तन में भाग लिया। 


वही सिख श्रद्धालुओं से मिलकर उन्हें प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं भी दी। 

बाद में मुख्यमंत्री बाल लीला मैनी संगत गुरुद्वारा भी पहुंचे,वही बाल लीला मैनी संगत गुरुद्वारा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत भूरी वाले बाबा ने की । इस मौके पर बाल लीला गुरुद्वारा में मुख्यमंत्री के स्वागत में बाल लीला गुरुद्वारा के स्वागत कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी पप्पू त्रिवेदी, व्यवस्थापक मनोज त्रिवेदी, प्रमोद सिन्हा अरविंद कुमार भी मौजूद रहे। जहां पहुंचकर उन्होंने गुरु के दरबार में मत्था टेककर गुरु घर की खुशियां प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान गुरु घर का लंगर भी चखा।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now