Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुलजारबाग स्टेशन की कमान महिलाओं के हाथों में सौंपा

पटना सिटी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राजधानी पटना के पटना सिटी स्थित गुलजारबाग स्टेशन की कमान महिला कर्मचारियों की हाथों में रही।...


पटना सिटी।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राजधानी पटना के पटना सिटी स्थित गुलजारबाग स्टेशन की कमान महिला कर्मचारियों की हाथों में रही। गुलजारबाग स्टेशन पर चाहे स्टेशन मास्टर की पद हो, रिजर्वेशन या बुकिंग क्लर्क की हो, पूछताछ केंद्र, आरपीएफ पोस्ट, कंट्रोल रूम या फिर पोर्टल से लेकर सफाई सेवा की हो, हर जगह पर महिला कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी बखूबी से निभा रही थी। कुछ क्षण के लिए कहा जाए तो अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुलजारबाग स्टेशन पूरी तरह से महिला स्टेशन के रूप में दिखा। उपरोक्त सभी पदों पर महिला कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी बजाते दिखी। 


गुलजारबाग स्टेशन के स्टेशन मास्टर सोनम कुमारी और आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर मीना कुमारी ने बताई कि हम महिलाएं किसी भी कार्य क्षेत्र में पुरुष से कम नहीं है। अगर किसी भी कार्य क्षेत्र महिलाओं को मौका मिले तो वे पुरुषों से कहीं अधिक बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। 


बताते चलें कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पूर्व मध्य रेलवे ने स्टेशन पर सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक महिला कर्मचारियों के प्रति नियुक्ति की थी। जो महिला सशक्तिकरण की एक मिसाल पेश की है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now