पूर्णिया। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्णिया आयुषी फाउंडेशन के तत्वाधान में पुर्णियां महिला महाविद्यालय के प्रांगण में एक कार्यक्रम...
पूर्णिया। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्णिया आयुषी फाउंडेशन के तत्वाधान में पुर्णियां महिला महाविद्यालय के प्रांगण में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमे बताया गया कि आज की महिला हर क्षेत्र में पुरूषों से कन्धा से कन्धा मिलाकर चल रही है. अब महिला अबला नही बल्कि सशक्त हो चुकी हैं. मौके पर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विषम परिस्थियों में बालिकाओं की सहायता हेतु सेनेटरी पैड की मशीन लगवाई गयी. इस अवसर पर पूर्णिया महिला महाविद्यालय के प्रधानाचार्य संजय सिंह, महाविद्यालय के शिक्षक गण,छात्राओं के अलावा फाउंडेशन के अध्यक्ष अमित कुमार, सचिव अर्चना साह, मिनाक्षी सिन्हा समेत अनुपम झा मौजूद रहीं.
पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट।




