पटना सिटी। सुलतानगंज थाना पुलिस ने महेंद्रु मोहल्ले में छापेमारी कर चोरी की पांच बाइक बरामद करते हुए। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है थाना अध्य...
पटना सिटी। सुलतानगंज थाना पुलिस ने महेंद्रु मोहल्ले में छापेमारी कर चोरी की पांच बाइक बरामद करते हुए। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है थाना अध्यक्ष शेर सिंह यादव ने बताया कि महेंद्र निवासी कमल राज उर्फ मोनू कुमार को गिरफ्तार कर चोरी व छीने गए दो बाइक बरामद किया है । साथ ही उसके पास से तीन मोबाइल भी बरामद किया गया है। इसकी निशानदेही पर टीम ने छापेमारी कर तीन और बाइक बरामद किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद गिरोह से जुड़े सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी आधा दर्जन से अधिक थाना क्षेत्रों में बाइक छीने चोरी करने की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।




