Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


महिला संबंधित 14 सूत्री मांगों को लेकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय मजदूर संघ ने निकाला मार्च

पटना। भारतीय मजदूर संघ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं से संबंधित कुल 14 सूत्री मांगों को लेकर पटना के गेटवे पब्लिक लाइब्रे...


पटना।
भारतीय मजदूर संघ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं से संबंधित कुल 14 सूत्री मांगों को लेकर पटना के गेटवे पब्लिक लाइब्रेरी से गर्दनीबाग धरना स्थल तक मार्च निकाला। वही लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही। 

मौके पर भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री विनोद कुमार ने बताया कि महिलाओं से संबंधित 14 सूत्री मांगों को लेकर हमने आज मार्च निकाला है और सरकार से हमारी मांग है कि सरकार हमारी 14 सूत्री मांगों को जल्द से जल्द पूरा करें अन्यथा आने वाले समय में फिर से आंदोलन किया जाएगा। 

भारतीय मजदूर संघ द्वारा 12 सूत्री मांग निम्नलिखित इस प्रकार है:

• महिलाओं के लिए हर 500 मीटर की दूरी शौचालय के व्यवस्था होनी चाहिए। 

• कार्यालयों में कार्यरत महिलाओं के साथ घटने वाली घटनाओं की रोकथाम के लिए हर कार्यालय के हर सेक्शन में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाई जाएं। 

• कार्यालय में यौन उत्पीड़न समिति का गठन प्रखंड स्तर से लेकर राज्य स्तर तक होनी चाहिए। 

• घरेलू कामकाजी (कामगार) महिलाओं के न्यूनतम मजदूरी दर में बढ़ोतरी की जाए। 

• आंगनबाड़ी में कार्यरत महिलाओं को समुचित (न्यूनतम) वेतनमान दिया जाए। 

• आंगनवाड़ी केंद्रों को प्राथमिक विद्यालय घोषित किया जाए। 

• आंगनवाड़ी में कार्यरत सभी महिलाओं को भविष्य निधि, पेंशन, ग्रेच्युटी एवं चिकित्सा सुविधा दी जाए। 

• कार्यालयों मैं कार्यरत महिलाओं के नवजात शिशु के लिए हर कार्यालय में केज बनाई जाए। 

• रात्रि सेवा में महिलाओं की सेवा आवश्यक परिस्थिति में ही लेनी चाहिए। 

• वैसी स्थिति में उनकी सुविधाएं जैसे आवागमन, विश्राम, स्वास्थ्य और सुरक्षा की पूरी गारंटी भी लेनी चाहिए।  

• घरेलू श्रमिकों एवं कामगारों के लिए कल्याणकारी मंडल की स्थापना होनी चाहिए। 

• ईएसआई अस्पतालों की संख्या में वृद्धि की जाए। बीड़ी उद्योगों में बहुत सारी घरेलू महिलाएं लगी होती है। अतः इस उद्योग को बचाने की दिशा में सरकारी स्तर पर ठोस पहल किया जाए।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now