Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


डॉक्टर के गैरहाजरी में कम्पाउंडर ने लगाया सुई, मरीज की हुई मौत 

पूर्णिया। जिला के लाइन बाजार में डायलिसिस कराने आए मरीज को कंपाउंडर ने लगाई सुई. सुई देने के बाद ही मरीज की मौत हो गया. मौत के बाद परिजनों न...


पूर्णिया।
जिला के लाइन बाजार में डायलिसिस कराने आए मरीज को कंपाउंडर ने लगाई सुई. सुई देने के बाद ही मरीज की मौत हो गया. मौत के बाद परिजनों ने डॉ. सी के चांद के क्लीनिक में घुसकर हंगामा किया. पूर्णिया के रजनी चौक निवासी सुबोध चौधरी जिनका इलाज डॉ. ए.के. पाठक के यहां चल रहा था. परिजनों ने डायलिसिस के लिए मरीज को डॉक्टर सी के चांद के नर्सिंग होम में भर्ती करवाया था. परिजन की माने तो नर्सिंग होम में डॉक्टर की गैर हाजिरी में कंपाउंडर के द्वारा मरीज का इलाज किया गया. इलाज के क्रम में कंपाउंडर ने जैसे हीं सुई मरीज को दिया तो उनकी स्थिति बिगड़ने लगी. बगल के सद्भावना नर्सिंग होम में ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई. मौत के बाद कंपाउंडर सहित सभी लोग इधर-उधर भाग निकले. जब परिजनों ने मौत के बारे में डॉक्टर सी.के. चांद को बताया तो उन्होंने कहा कि कंपाउंडर को मुझे बताना चाहिए था. हंगामा की सूचना मिलते ही सहायक खजांची थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया.

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट।।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now