पटना सिटी। बाईपास थाना क्षेत्र के अगमकुआं में रोड पहाड़ी स्थित पीयूष इंटरप्राइजेज बिजली हार्डवेयर दुकान पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिं...
पटना सिटी। बाईपास थाना क्षेत्र के अगमकुआं में रोड पहाड़ी स्थित पीयूष इंटरप्राइजेज बिजली हार्डवेयर दुकान पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग की। हालांकि घटना में दुकानदार बल बाल बच गया। पीड़ित दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि एक बाइक पर तीन लोग आए और एल ई दी बल्व खरीदा। जब पैसा मांगा तो पिस्टल तान दिया। इसी बीच बाइक पर बैठे दो अपराधियों ने फायरिंग कर दी। जो समीप के दुकान के शटर में लगी। इसके बाद दो और फायरिंग करते हुए सभी फरार हो गए। सूचना मिलते ही डीएसपी अमित शरण व थानाध्यक्ष संजीत कुमार सिन्हा मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।




