Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


डिप्टी सीएम सहित अन्य गणमान्य ने पटना साहिब पहुंच कर गुरु के दरबार मे टेका मत्था

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 354 वें प्रकाश पर्व को लेकर उप मुख्यमंत्री रेणु देवी एवं उप मुख्यमंत्री तार किशोर...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)।
श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 354 वें प्रकाश पर्व को लेकर उप मुख्यमंत्री रेणु देवी एवं उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आज पटना सिटी का दौरा कर तख्त श्री हरिमंदिर पहुंचकर दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के दरबार में मत्था टेका। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सिरोपा भेंट कर इन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने सिख श्रद्धालुओं को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी। 


इस मौके पर बिहार के उप मुख्यमंत्री रेनू देवी ने गुरु गोविंद सिंह जी महाराज को महान त्याग की प्रतिमूर्ति करार देते हुए कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी महाराज ने मानवता की रक्षा को लेकर अपना सब कुछ बलिदान कर दिया था। उपमुख्यमंत्री ने मानवता की सेवा को सबसे बड़ी सेवा करा देते हुए प्रदेशवासियों से आपसी प्रेम और भाईचारा बरकरार रखने की भी अपील की। 


वहीं दूसरी ओर मौके पर बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सिरोपा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। मौके पर उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह महाराज ने देश और समाज की रक्षा को लेकर अपने पूरे परिवार की बलिदान दे दी थी। जिसे युगों युगों तक याद रखा जाएगा। गुरु गोविंद सिंह जी महाराज ने खालसा पंथ की स्थापना कर देश और समाज को एक नई दिशा प्रदान की थी इसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। 


इस अवसर पर आज गुरुद्वारा बल लीला मैनी संगत पटना साहिब मीडिया प्रभारी जयप्रकाश त्रिवेदी, प्रमोद कुमार सिन्हा, अरविंद लाल रजक एवं व्यवस्थापक मनोज त्रिवेदी ने बताया कि आज बाल लीला गुरुद्वारा मैनी संगत पटना साहिब दरबार में हाजिरी देने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने मत्था टेका। इस अवसर पर संत बाबा कश्मीर सिंह भूरी वाले बाबा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री रेणु देवी को सरोपा प्रदान कर सम्मानित किया। 


मीडिया प्रभारी जयप्रकाश त्रिवेदी एवं प्रमोद कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुद्वारा बाल लीला में कल दीवान सजेगा। यहां निरंतर लंगर प्रसाद हेतु लंबी लाइन लगी है। श्रद्धालुओं के सेवार्थ, हेल्प डेस्क, प्रशासनिक, मेडिकल, आपदा प्रबंधन, मीडिया प्रभाग कैंप, निरंतर सजग रूप से कार्य कर रही है। इस अवसर पर बाबा गुरविंदर सिंह बाबा सुखा सिंह एवं सरदार अजय सिंह भी उपस्थित रहे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now