पटना सिटी। जदयू गायघाट सेक्टर के वार्ड-59 की कार्यकारिणी बैठक वार्ड अध्यक्ष मुकेश सिन्हा की अध्यक्षता और सेक्टर अध्यक्ष मुकेश कुमार ठाकुर के...
पटना सिटी। जदयू गायघाट सेक्टर के वार्ड-59 की कार्यकारिणी बैठक वार्ड अध्यक्ष मुकेश सिन्हा की अध्यक्षता और सेक्टर अध्यक्ष मुकेश कुमार ठाकुर के संचालन में दीवान मोहल्ला, पानदरिबा लेन निवासी जदयू नेता शैलेश कुमार यादव के आवास पर संपन्न हुई।
बैठक में वक्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने और 2025 विधानसभा चुनाव में पार्टी की जोरदार जीत सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।
पटना महानगर अध्यक्ष आसिफ कमाल और सेक्टर अध्यक्ष मुकेश कुमार ठाकुर ने 14 दिसंबर 2024 को होने वाले पटना महानगर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
इस अवसर पर गायघाट सेक्टर के वार्ड-64 के वार्ड अध्यक्ष के रूप में जदयू नेता मो. सबा करीम को मनोनीत किया गया। बैठक में उपस्थित नेताओं ने पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सामूहिक प्रयासों की प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम में पटना महानगर अध्यक्ष जनाब आसिफ कमाल, रेणुका कुशवाहा, शैलेश यादव, रामप्रवेश सिंह, सबा करीम, आलिया फातिमा, मोहन कुमार, बादल सिंह, याबर हसन, आशीष कुमार, गणेश गुप्ता, अशोक कुमार सहित कई वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में पार्टी की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।





