Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


अगमकुआं एनएमसीएच में मृतक की आंख गायब, परिचारिकाओं का विरोध प्रदर्शन

पटना सिटी के अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) में सर्जिकल आईसीयू में गोली लगने से मृत युवक की एक आंख गायब होने के मामले ...


पटना सिटी के अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) में सर्जिकल आईसीयू में गोली लगने से मृत युवक की एक आंख गायब होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद अस्पताल अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात दो परिचारिकाओं, प्रीति मंडल और सुनीता कुमारी, को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई के विरोध में सोमवार को अस्पताल की परिचारिकाओं ने अधीक्षक कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर निलंबन रद्द करने की मांग की।

निलंबित परिचारिकाओं ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि घटना की सूचना टीओपी में तैनात पुलिसकर्मियों को दी गई थी, लेकिन वे शव लेने नहीं पहुंचे। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक की कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण बताते हुए अन्य जिम्मेदारों, जैसे डॉक्टर, वार्ड अटेंडेंट और सुरक्षाकर्मियों पर भी सवाल उठाए।



ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now