Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


लुटेरा गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, लूट की घटनाओं का खुलासा

पटना सिटी की खाजेकला थाना पुलिस ने डीआईजी सह एसएसपी राजीव मिश्रा के विशेष निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लुटेरा गिरोह के दो स...


पटना सिटी की खाजेकला थाना पुलिस ने डीआईजी सह एसएसपी राजीव मिश्रा के विशेष निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लुटेरा गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट की एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने पिछले एक सप्ताह में आलमगंज और खाजेकला थाना क्षेत्रों में लूट की चार घटनाओं को अंजाम दिया था। सबसे हालिया घटना 15 नवंबर की है, जब खाजेकला थाना क्षेत्र के नाथ कोल्ड स्टोरेज के पास अब्दुल वाहिद नामक युवक से पिस्तौल के बल पर मोटरसाइकिल, मोबाइल और 2000 रुपये नकद लूट लिए गए थे।

डीएसपी-2 डॉ. गौरव कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि गिरफ्तार नाबालिग के खिलाफ लूट, डकैती और छिनतई के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी पकड़ा जाएगा।

गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का सरगना सागर कुमार भी शामिल है। विशेष टीम के सदस्यों ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई कर आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की। पुलिस ने गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now