Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में हंगामा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर प्रदर्शन

  पटना सिटी : श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों द्वारा लगातार हो रहे हंगामे के बीच अस्पताल सुधार समिति के महासचिव सह...

 


पटना सिटी:
श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों द्वारा लगातार हो रहे हंगामे के बीच अस्पताल सुधार समिति के महासचिव सह पूर्व पार्षद बलराम चौधरी ने स्थिति को शांत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के खिलाफ अस्पताल में अधीक्षक की नियुक्ति और स्वास्थ्य सुविधाओं को बहाल करने की मांग को लेकर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया।

बलराम चौधरी ने बताया कि अस्पताल में करीब 10 महीने से अधीक्षक की नियुक्ति नहीं हुई है, जिससे व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि राजधानी पटना में स्वास्थ्य व्यवस्था का यह हाल है, तो पूरे बिहार में स्थिति कितनी खराब होगी।

 


उन्होंने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव द्वारा मिशन 60 के तहत स्वास्थ्य व्यवस्था में किए गए सुधार की सराहना करते हुए वर्तमान सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उनका कहना था कि अब स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर ध्यान देने वाला कोई नहीं है, और पूरा तंत्र भगवान भरोसे चल रहा है।

बलराम चौधरी ने यह भी बताया कि पैथोलॉजी विभाग में मशीनें खराब हैं, जिससे मरीजों को जांच के लिए बाहर जाना पड़ता है। एंटी रेबीज वैक्सीन और अन्य दवाइयां अस्पताल से खत्म हो चुकी हैं, और मरीजों को इन्हें बाहर से खरीदना पड़ रहा है।

उन्होंने ऑर्थोपेडिक, हार्ट, न्यूरो और प्रसव विभाग में 24 घंटे चिकित्सकीय सेवाओं की मांग करते हुए कहा कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को ज्ञापन सौंपेगा।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now